25 बार रक्तदान करने वाले अजय तिवारी सम्मानित, 100 बार रक्तदान का रखा लक्ष्य

Advertisements

जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में नियमित रक्तदाता अजय तिवारी को 25 बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के जनरल मैनेजर संजय चौधरी ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। अजय तिवारी लगातार 90 दिन के अंतराल पर रक्तदान करते रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी सदस्य ज्ञान रंजन श्रीवास्तव और सुनील आनंद भी उपस्थित थे। दोनों ने अजय तिवारी का उत्साह बढ़ाया। अजय तिवारी ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में सामान्य रूप से रक्तदाताओं का उद्देश्य कम से कम 100 बार रक्तदान करना होता है। उन्होंने भी 100 बार रक्तदान पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

About The Author

See also  ऐतिहासिक पाटाबिंधा मेला शुरू, 23 अक्टूबर तक दिखेगी संताल संस्कृति की झलक