ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सरयू राय ने एसएसपी को दिया एक सप्ताह का समय

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी पर रोक लगाने को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सीनियर एसपी से फोन पर बातचीत कर पहले उपलब्ध कराई गई विशिष्ट सूचनाओं पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। साथ ही एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर उसका ब्योरा देने को कहा। इस दौरान एसएसपी ने बताया कि पूजा कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी थी। हालांकि, उन्होंने जल्द आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गुरुवार को बिष्टूपुर स्थित विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (एलाइड) के अधिकारी मनोज सिंह ने की। बैठक में सरयू राय ने कहा कि इन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार और ठोस कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पहले दी गई सूचनाओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ सामूहिक रूप से संगठित अभियान चलाने पर सहमति बनी। मनोज सिंह ने बताया कि अभियान का नाम जल्द तय किया जाएगा। इसके संचालन और समन्वय के लिए गठित होने वाली समिति के सदस्यों के नामों की भी शीघ्र घोषणा होगी। बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, विकास साहनी, उषा यादव और अरविंद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed