पूजा की भीड़ को देखते हुए बदला ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो एंट्री

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर का ट्रैफिक प्लान बदल दिया है. भारी वाहनों के चलने का समय बदला गया है और पूरे शहर में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर रोक लगा दी गई है. पंडाल और मेला घूमने निकलने वाले लोगों से ट्रैफिक नियम और पार्किंग की जानकारी रखने को कहा गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

15 अक्टूबर को दोपहर 4:30 बजे से रात 1 बजे तक बस के अलावा कोई भी भारी वाहन नहीं चलेगा. 16 से 20 अक्टूबर तक भारी वाहन सिर्फ सुबह 5 बजे से 11:30 बजे तक दोनों तरफ चल सकेंगे. सुबह 11:30 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक बस को छोड़कर बाकी सभी भारी वाहन बंद रहेंगे.

21 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन सुबह 6 बजे से विसर्जन खत्म होने तक विसर्जन रूट पर कोई भी गाड़ी नहीं चलेगी. सड़क किनारे पार्किंग बंद होने की वजह से लोगों को तय पार्किंग जगहों पर ही गाड़ी लगानी होगी. प्रशासन के मुताबिक, इस व्यवस्था का मकसद पूजा के दिनों में जाम कम करना और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाना है.

About The Author

See also  छठ महापर्व पर रांची में 20 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान

You may have missed