दुर्गा पूजा में 15 से 21 अक्टूबर तक नो-एंट्री लागू, भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 15 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के परिचालन पर निर्धारित समय के अनुसार प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। पंचमी पूजा के दिन 15 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे से रात एक बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, 16 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह पांच बजे से 11:30 बजे तक भारी वाहनों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतिमा विसर्जन के दिन 21 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया जाएगा। इस दिन सुबह छह बजे से विसर्जन समाप्त होने तक निर्धारित विसर्जन मार्गों पर बसों सहित सभी भारी वाहनों और चारपहिया वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मरीन ड्राइव पर भी निर्धारित अवधि के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने को कहा गया है। साथ ही किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिलने पर तत्काल 112 नंबर पर सूचना देने की अपील की गई है।

About The Author

You may have missed