नवरात्रि में कांग्रेस के आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी का निशाना, संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

Advertisements

जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नवरात्रि के दौरान कांग्रेस के आंदोलन को लेकर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। मरांडी ने आरोप लगाया कि नवरात्रि के समय आंदोलन करके कांग्रेस ने देवी की उपासना करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी में डाल दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन देश की सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, गुजरात और उड़ीसा जैसे राज्यों में कई दशकों से सत्ता से बाहर है, जिसके कारण पार्टी बौखलाहट में ऐसी राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के पिछले राजनीतिक व्यवहार पर भी सवाल उठाए। एक सवाल के जवाब में मरांडी ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताते हुए दोनों की राजनीतिक समयरेखा देखने की बात कही।

आजसू नेताओं के भाजपा में शामिल होने से जुड़े सवाल पर मरांडी ने कहा कि यह एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने जैसा है। उन्होंने आजसू में किसी तरह की नाराजगी होने की बात से इनकार किया। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा और पार्टी प्रवक्ता प्रेम झा भी मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed