मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 21 आरोपी बरी

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को विशेष पॉक्सो अदालत ने 21 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा और तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। अदालत में आरोप साबित नहीं होने के कारण सभी 21 आरोपियों को बरी किया गया।


मामले में बरी हुए आरोपियों में तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, गुड्डू गुप्ता, सोनू नैयर, लड्डुन उर्फ पाहुल, मैन्यर, दिनेश अग्रवाल, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजित मिस्त्री उर्फ बुलेट मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, शाहिद, अभिषेक मिश्रा (अब दिवंगत), लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीतसिंह, शंभू और अन्य शामिल हैं।
बचाव पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता गौरव पाठक, प्रमोद सिंह बुंदेला और संजय मुखर्जी ने बताया कि सुनवाई के दौरान अदालत में आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं हो सका। साक्ष्यों के अभाव में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया।


