इंटर-क्लब फुटसल टूर्नामेंट में बेल्डीह क्लब बना चैंपियन, फाइनल में टेल्को क्लब को हराया

Advertisements

जमशेदपुर : इंटर-क्लब फुटसल टूर्नामेंट में बेल्डीह क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम ने फाइनल मुकाबले में टेल्को क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने लगातार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति के कारण मुकाबला चुनौतीपूर्ण बना रहा। बेल्डीह क्लब ने बेहतर रणनीति, तेज आक्रमण और आपसी तालमेल के दम पर जीत हासिल की।
फाइनल मुकाबले में निर्णायक प्रदर्शन करने वाले अविनाश चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए विख्यात सिन्हा को भी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में गोलपोस्ट पर बेहतरीन बचाव करने वाले लक्ष्य चोपड़ा को गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा गया।
बेल्डीह क्लब की जीत पर क्लब प्रबंधन, खेल समिति और सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मुकाबला गंवाए खिताब जीतकर अपनी खेल क्षमता और सामूहिक प्रदर्शन का परिचय दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, निःशुल्क पैड का वितरण

You may have missed