करीम सिटी कॉलेज में सी प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता, अंजलि, गुफरान और सौरव बने विजेता

Advertisements

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से बीसीए एवं बीएससी आईटी के विद्यार्थियों के लिए सी प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्रों की तार्किक सोच, समस्या सुलझाने की क्षमता और कंप्यूटेशनल कौशल को बेहतर बनाना था। प्रतियोगिता में सेमेस्टर 1 से 3 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक स्तर के अनुसार अलग-अलग कठिनाई वाले कोडिंग प्रश्न दिए गए। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय के भीतर सही कोड तैयार कर अपनी प्रोग्रामिंग क्षमता दिखाई। विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रत्ना पांडे ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।
प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी, मो. गुफरान और सौरव पात्रा ने अपने-अपने सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अमित कुमार साह, सागर रॉय, आयुष शर्मा और रितिक रोरासावा दूसरे स्थान पर रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  हिंदी को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़ने पर जोर, हिंदी पखवाड़ा–2026 के प्रतिभागी सम्मानित

You may have missed