पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवर ठगे, नकली चूड़ी थमाकर फरार हुए आरोपी

Advertisements

धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। छोटा गुरुद्वारा के पास रहने वाली 69 वर्षीय बिलमा देवी से दो अज्ञात व्यक्तियों ने लाखों रुपये के सोने के जेवर ठग लिए। घटना पांच अक्तूबर की दोपहर करीब 2.20 बजे की है। स्व पटेल अग्रवाल की पत्नी बिलमा देवी ने बुधवार को बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला के अनुसार, वह घर से सब्जी खरीदने निकली थीं। घर से महज 100 मीटर दूर पुराना बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर बताया कि सामने खड़ा दूसरा व्यक्ति उन्हें बुला रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिला जब दूसरे व्यक्ति के पास पहुंचीं, तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उसने आसपास चोरी की घटनाएं होने की बात कहकर सुरक्षा के नाम पर महिला से गहने उतारने को कहा। इसके बाद एक सफेद कागज देकर जेवर उसमें लपेटकर सौंपने को कहा। उसकी बातों में आकर बिलमा देवी ने करीब 22 ग्राम के दो सोने के कंगन, 14 ग्राम की सोने की चेन और चार ग्राम की एक अंगूठी उसे दे दी। आरोपी ने धोखे से दूसरे कागज में नकली जेवर लपेटकर महिला को वापस कर दिया।

सब्जी विक्रेता के पास पहुंचकर महिला ने जब कागज खोला, तो उसमें असली गहनों की जगह केवल रोल गोल्ड की एक चूड़ी मिली। ठगी का पता चलने पर उन्होंने अपने बेटे और बहू को घटना की जानकारी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

See also  दुर्गा पूजा से पहले केंदुआडीह सड़क पर शुरू होगा वाहनों का परिचालन, डीसी ने दिया भरोसा

About The Author

You may have missed