भारत-वेस्टइंडीज टी-20 को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 9 अक्टूबर को कई मार्गों पर रहेगी नो एंट्री

Advertisements

रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 9 अक्टूबर को शहर में भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आइलेक्श कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज और अरगोड़ा चौक के बीच सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक, ऑटो, टोटो और यात्री वाहनों का सुबह छह बजे से मैच समाप्त होने तक प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। शालीमार चौक से स्टेडियम के नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों का परिचालन भी बंद रहेगा, हालांकि विशेष परिस्थिति में इसकी अनुमति दी जा सकेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मैच देखने आने वाले सामान्य वाहनों के लिए सखुआ बागान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, डीएवी स्कूल मैदान, जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग, मियां मार्केट तीन मुहाना, संत थॉमस स्कूल, प्रभात तारा मैदान और शहीद मैदान हैलीपेड मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। नया सराय रिंग रोड की ओर से आने वाले लोग हाईकोर्ट के सामने हेलीपैड मैदान में वाहन पार्क कर तिरिल मोड़ और जेएसएससीए नार्थ गेट होते हुए पैदल स्टेडियम पहुंच सकेंगे। वीवीआईपी पास वाले वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए निर्धारित प्रवेश मार्ग से स्टेडियम की पार्किंग तक जा सकेंगे। 9 अक्टूबर की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा और मालवाहक वाहनों को रिंग रोड से जाना होगा.

See also  स्टेट लाइब्रेरी में अचानक लगी आग, छात्रों में मची अफरा-तफरी

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें बुधवार को विशेष सेवा विमान से दोपहर 3.40 में रांची पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे होटल जायेंगी। वहीं रातू, मांडर, चान्हो, नगड़ी, इटकी, बेड़ो, कांके, पिठोरिया, ओरमांझी, नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्ली और मुरी की ओर जाने वालों के लिए रिंग रोड समेत वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किये गये हैं।

About The Author

You may have missed