दिव्यांगता को लेकर तानों से परेशान महिला ने मांगी मदद, अधिकारों के लिए संघर्ष जारी

Advertisements

जमशेदपुर : बिरसानगर की रहने वाली महिला किरण पिछले करीब दो वर्षों से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बीमारी के कारण उनके शरीर में दिव्यांगता आ गयी है। इसके बावजूद परिवार और आसपास के कुछ लोगों द्वारा उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर ताने देने और मजाक उड़ाने से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। किरण का आरोप है कि उनके सगे भाई ने घर पर कब्जा कर लिया है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गयी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

किरण ने बताया कि वह महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली है। उनका कहना है कि जिस घर को उन्होंने अपनी सुरक्षित आशियाना समझा था, उसी पर अब उनका अधिकार चुनौती के घेरे में है। महिला ने बीमारी के साथ-साथ परिवार से मिल रहे कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी परेशानी जतायी है।

किरण ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की कमजोरी या अपराध नहीं है। उन्होंने समाज से दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाने के बजाय उनके अधिकारों और सम्मान का ध्यान रखने की अपील की। उनका कहना है कि बीमारी से लड़ने के लिए उन्हें सहारे की जरूरत है, न कि घर और अधिकार के लिए संघर्ष की।

About The Author

See also  ट्रैक के पास आया जंगली हाथी, तीनों लाइनों पर रुकी ट्रेनें; 10 ट्रेनें हुईं लेट

You may have missed