बिंदल मॉल फायरिंग कांड में दो शूटर गिरफ्तार, दिल्ली और हरियाणा से पकड़े गए अजित मंडल और मोहन यादव

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजित मंडल और मोहन यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों को दिल्ली और हरियाणा से पकड़ा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहीं चले गए थे। पुलिस टीम उन्हें लेकर जमशेदपुर लौट रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया है कि अजित मंडल और मोहन यादव पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। मामले में शामिल वाहन चालक की गिरफ्तारी होने की भी सूचना है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में दो युवकों ने गोलीबारी की थी। घटना में डोमिनिक सेमसन, मो. रिजवान, मो. दिलशाद और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जांच में अजित मंडल, मोहन यादव और अन्य युवकों की पहचान होने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, इस वारदात का संबंध जमीन और रेलवे में रंगदारी से जुड़ा है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। इस मामले में चार लोगों को साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About The Author

You may have missed