भूगोल के शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र

Advertisements

चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में सोमवार को भूगोल विषय में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया। इस समस्या को लेकर एनएसयूआई पश्चिमी सिंहभूम ने महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीनिवास कुमार को मांग पत्र सौंपकर जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की। संगठन के अनुसार, पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से नियमित कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। इसका असर पढ़ाई, समय पर पाठ्यक्रम पूरा होने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

एनएसयूआई ने भूगोल विषय में आवश्यक संख्या में योग्य और पर्याप्त शिक्षकों की जल्द व्यवस्था करने तथा नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन ने कहा कि स्थायी शिक्षकों की व्यवस्था होने तक वैकल्पिक अस्थायी शैक्षणिक व्यवस्था की जाए और लंबित पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएं।

संगठन ने प्राचार्य से विद्यार्थियों के भविष्य और शैक्षणिक हित को देखते हुए मामले में जल्द कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  आकाशवाणी चौक पर शालिग्राम स्वीट सर्विस रोड बनी परेशानी का सबब,सड़क किनारे जेसीबी खड़ी रहने से मार्ग संकरा,लोगो को हो रही परेशानी

You may have missed