एनएच-33 पर शिवम यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

Advertisements

सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर झाबरी के पास शनिवार तड़के करीब चार बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सुबह के समय हुई दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए।

पुलिस ने राहत और बचाव कार्य के साथ यातायात व्यवस्था भी संभाली। फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बस कैसे अनियंत्रित होकर पलटी।

About The Author

See also  सैकड़ों करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर ED की कार्रवाई, झारखंड-बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी

You may have missed