काम में लापरवाही पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को काम में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया है कि बीते दिनों सीतारामडेरा क्षेत्र समेत कई इलाकों में अवैध कारोबार को लेकर लोक आलोक न्यूज ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर संबंधित इलाकों में छापेमारी की गई और कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

फिलहाल आनंद मिश्रा के निलंबन की मुख्य वजह काम में लापरवाही बताई जा रही है। निलंबन से जुड़ी अन्य विभागीय जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

About The Author

See also  सोना देवी विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई

You may have missed