झारखंड जूनियर स्टेट तीरंदाजी के लिए पूर्वी सिंहभूम टीम घोषित, तीन वर्गों में खिलाड़ी देंगे चुनौती

जमशेदपुर : दुमका में 2 से 5 अक्टूबर तक होने वाली झारखंड जूनियर स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। खिलाड़ियों का चयन टीएसएफ इंदिरानगर तीरंदाजी मैदान में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया। जिले के तीरंदाज रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड वर्ग में हिस्सा लेंगे। ट्रायल के दौरान टीएसएफ के मैनेजर आशीष प्रसाद, सीनियर ऑफिसर नासिर हुसैन, अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र कुमार सिंह सहित कई कोच मौजूद रहे।

रिकर्व बालक वर्ग में दिव्यांश सागर, अर्श तिवारी, तन्मय कुमार सिंह और रौनक कुमार दुबे, जबकि बालिका वर्ग में आलया श्रीवास्तव, अविशी कौर, जयश्री हेंब्रम और अक्षिता कुमारी का चयन हुआ है। कंपाउंड बालक वर्ग में आदित्य कुमार सिंह, अंशुमान सिंह, दिवांशु सिंह चंद्रवंशी और रितिक कुमार तथा बालिका वर्ग में राज अदिति कुमारी, रिया कुमारी, सोनकाची सिन्हा और अलंकृता सिंह टीम में शामिल हैं।
इंडियन राउंड बालक वर्ग में राहुल कर्मकार, प्रीतम महाली, आकाश महतो और रुद्र प्रताप सिंह तथा बालिका वर्ग में प्रिया महाली, सुखराज कौर, कृतिका प्रमाणिक और रानी रविदास का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी दुमका में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व करेंगे।


