सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों का 30 नवंबर को प्रदर्शन, दिसंबर में कोल इंडिया मुख्यालय घेराव का निर्णय

धनबाद : सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ धनबाद जोन की बुधवार को हुई बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। संघ ने 30 नवंबर 2026 को सीएमपीएफओ के प्रधान कार्यालय धनबाद में प्रदर्शन करने और दिसंबर महीने में कोल इंडिया मुख्यालय में प्रदर्शन करने का फैसला किया।

बैठक में कोल इंडिया प्रबंधन को ज्ञापन देने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। संघ ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के भविष्य निधि के पैसों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और डीएफएल में करोड़ों रुपये डूबने के बाद भी दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बैठक में विश्वनाथ राय, अमरेंद्र चौधरी, बिंदेश्वरी प्रसाद, चिमन कुमार, बैजनाथ साव, श्रवण कुमार, एसएन पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


