पार्किंग शुल्क वसूली पर उठे सवाल, अनिल मोदी ने पारदर्शिता की मांग की
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख क्षेत्रों में जेएनएसी द्वारा संचालित पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली में खामियों को लेकर भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल मोदी ने बुधवार को डीसी और जेएनएसी के उपनगर आयुक्त को पत्र सौंपा। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पार्किंग के नाम पर होने वाली वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
Advertisements

Advertisements

अनिल मोदी ने कहा कि शहर में जगह-जगह पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकृत पार्किंग स्थलों पर बड़े और स्पष्ट बोर्ड लगाने की मांग की, जिन पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के निर्धारित शुल्क साफ तौर पर अंकित हों।


