स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 50 से अधिक अधिकारी कार्रवाई में शामिल

Advertisements

जमशेदपुर : स्क्रैप कारोबारी ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित उनके आवास और कार्यालय के साथ पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। खबर के अनुसार, बुधवार अहले सुबह से शुरू हुई इस छापेमारी में 50 से अधिक अधिकारी शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम बबलू जायसवाल से जुड़ी कथित बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही है। इसके साथ ही जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में भी सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है। उनके घर, कार्यालय और अन्य ठिकानों पर जांच जारी है।

खबर में दावा किया गया है कि ईडी की इस कार्रवाई के बाद कई सफेदपोश लोगों में हड़कंप की स्थिति है। फिलहाल छापेमारी जारी है और जांच में क्या दस्तावेज या अन्य जानकारी मिली है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

About The Author

See also  ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई, 57 पुड़िया गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

You may have missed