अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की भी जांच
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद ने दुकानों के सामने सड़क और नालियों के चबूतरे पर किए गए कब्जे के खिलाफ अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर स्टेशन रोड वार्ड नंबर 21 में दुकानों के ट्रेंड लाइसेंस की जांच की गई और सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
Advertisements

अभियान में जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, कनिया अभियंता प्रणव मण्डल, अजीत कुमार, राजस्व निरक्षक नसीम अख्तर, बुद्धेश्वर मंडल, सफाई परिवक्षक दिनेश महतो, हसीन खान एवं अन्य शामिल थे।


