एचसीएल का मुनाफा 97 प्रतिशत बढ़ा, शेयरधारकों ने 37.20 प्रतिशत लाभांश को दी मंजूरी

घाटशिला : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की 59वीं वार्षिक आम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। सीएमडी सह चेयरमैन अनुपम मिश्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का अयस्क उत्पादन 3.67 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष से छह प्रतिशत अधिक है। मेटल-इन-कंसंट्रेट उत्पादन नौ प्रतिशत बढ़कर 27,421 टन पहुंचा, जो पिछले सात वर्षों का सर्वाधिक स्तर है।


कंपनी का परिचालन राजस्व 49 प्रतिशत बढ़कर ₹3,077.92 करोड़ हो गया। कर पूर्व लाभ 95 प्रतिशत बढ़कर ₹1,232.73 करोड़ और कर पश्चात लाभ 97 प्रतिशत बढ़कर ₹920.67 करोड़ दर्ज किया गया। एजीएम में शेयरधारकों ने 37.20 प्रतिशत यानी ₹1.86 प्रति शेयर लाभांश को मंजूरी दी। मार्च 2026 में दिये गये 20 प्रतिशत अंतरिम लाभांश को मिलाकर कुल लाभांश 57.20 प्रतिशत हो गया है। कंपनी की अल्पकालिक क्रेडिट रेटिंग A1+ बनी हुई है।


