IIT ISM की अर्थन डैम तकनीक को मिला पेटेंट, क्ले के साथ फ्लाई ऐश और लाइम का होगा इस्तेमाल

Advertisements

धनबाद : आइआइटी आइएसएम धनबाद के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की रिसर्च टीम की “Earthen Dam Structure with Compacted Clay-Fly Ash-Lime Core” तकनीक को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से पेटेंट मिला है। पेटेंट नंबर 601531 है और इसे 4 सितंबर 2026 को प्रदान किया गया। इस तकनीक का उद्देश्य अर्थन डैम के कोर में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक क्ले के एक हिस्से के विकल्प के रूप में फ्लाई ऐश और लाइम से तैयार कंपोजिट सामग्री का इस्तेमाल करना है। इससे प्राकृतिक मिट्टी पर निर्भरता कम होने के साथ थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश के उपयोग को बढ़ावा मिलने की संभावना है। शोध मई 2025 में पीएचडी कार्यक्रम के तहत शुरू हुआ था और छह महीने में संस्थान के संसाधनों से बिना किसी बाहरी फंडिंग के पूरा किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

तकनीक में कंपैक्टेड क्ले के साथ फ्लाई ऐश का इस्तेमाल किया जाता है और लाइम के जरिये मिश्रण को स्थिर किया जाता है। शोध टीम के अनुसार, कंपोजिट सामग्री का उद्देश्य बांध के कोर में पानी के रिसाव को नियंत्रित करने के साथ संरचना की मजबूती और स्थिरता में सुधार करना है। शोध में रिसर्च स्कॉलर सुबोध श्रीवास्तव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विश्वनाथ एन. खत्री, पूर्व रिसर्च स्कॉलर एवं बीआइटी मेसरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशेष बनर्जी और संस्थान के पूर्व विभागाध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. श्रीनिवास पसुपुलेटी शामिल रहे। सुबोध श्रीवास्तव ने पेटेंट को टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया और संस्थान से मिले शोध वातावरण व सहयोग के प्रति आभार जताया।

शोध टीम के मुताबिक बड़े पैमाने पर तकनीक के इस्तेमाल से पहले फील्ड स्तर पर परीक्षण, आर्थिक आकलन, अलग-अलग अनुपात में क्ले, फ्लाई ऐश और लाइम की क्षमता, दीर्घकालिक व्यवहार, निर्माण लागत और वास्तविक परिस्थितियों में प्रदर्शन का विस्तृत अध्ययन जरूरी होगा। टीम आगे अलग-अलग सामग्री अनुपात और इसकी दीर्घकालिक क्षमता का अध्ययन करेगी। पेटेंट की आधिकारिक अवधि आवेदन की तारीख से 20 वर्ष होती है। टीम ने स्वर्गीय डॉ. श्रीनिवास पसुपुलेटी के योगदान को भी याद किया, जिनका 9 जून 2026 को निधन हो गया था।

About The Author

You may have missed