हेड एंड नेक कैंसर पर एक दिवसीय CME आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए पहचान और आधुनिक उपचार के तरीके

Advertisements

गढ़वाः बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के गुरूपद संभव राम जी सभागार में गुरुवार को हेड एंड नेक कैंसर पर एक दिवसीय सीएमई का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर की पहचान, आधुनिक उपचार और बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। पारस अस्पताल रांची के चिकित्सकों ने हेड एंड नेक कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक सर्जिकल प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति डॉ एमके सिंह, पारस अस्पताल रांची के एजीएम डॉ निमिष कृष्ण और सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल डॉ मदन प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डॉ मदन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हेड एंड नेक कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए समय पर जांच और शुरुआती लक्षणों की पहचान जरूरी है। उन्होंने तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसा करके कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कैंसर जैसी जटिल बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई। उन्होंने पारस अस्पताल की ओर से विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया और कहा कि समय पर जांच व उचित उपचार से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वनांचल डेंटल कॉलेज के डॉ एके सिन्हा, डॉ सुविदया, डॉ अभिषेक नायर, डॉ नरेंद्र यादव और डॉ संतोष समेत अन्य चिकित्सकों ने सहयोग किया।

About The Author

You may have missed