श्री राम दरबार मंदिर निर्माण के लिए राजमोहन राम ने दिए 1 लाख रुपये

Advertisements

लोहरदगाः मिशन चौक स्थित श्री राम दरबार मंदिर न्यास की ओर से प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजमोहन राम ने 1 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि वे राम के भक्त हैं और राम काज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। भविष्य में भी हर कार्य के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने सेवा का अवसर मिलने को अपने लिए सौभाग्य की बात बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

श्री राम दरबार मंदिर न्यास के सदस्यों ने राजमोहन राम के सहयोग के लिए आभार जताया। न्यास के सदस्यों ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए दिया गया सहयोग धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता का भी परिचायक है। श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। न्यास की ओर से राजमोहन राम के सुख, समृद्धि, यश और मंगलमय जीवन की कामना भी की गई।

इस दौरान जय श्री राम और जय जय सियाराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। मौके पर दीपक जायसवाल बंटू, पंकज जायसवाल पप्पू, मनोज कुमार गुप्ता, बिनय अग्रवाल, रितेश कुमार, मुकेश दूबे, गौतम देव, सुनील जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

About The Author

See also  सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रशासन सख्त, कंपनियों को परिसर के अंदर व्यवस्था करने का आदेश

You may have missed