मानसिक तनाव के बीच दो युवकों की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Advertisements

जमशेदपुर : शहर के बर्मामाइंस और आजादनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार को आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में 35 वर्षीय राज उर्फ विनय पांडेय ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कैलाश नगर स्थित क्वार्टर नंबर 41सी की पहली मंजिल पर अंजय कुमार के मकान में रहता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह काफी समय से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है और पुलिस जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

दूसरी घटना आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जीशू भवन के पास हुई। शब्बीर खान के 18 वर्षीय पुत्र मो. वजीदुल्लाह खान ने बुधवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, वजीदुल्लाह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसने पूर्व में भी जान देने का प्रयास किया था।

About The Author

See also  रणजी तैयारी तेज, तमिलनाडु से तीन दिवसीय अभ्यास मैच 3 से 5 अक्तूबर तक

You may have missed