ड्यूटी से घर लौटते समय बिगड़ी होमगार्ड जवान की तबीयत, 37 वर्ष की उम्र में निधन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले के निर्माणाधीन रेफरल अस्पताल में पदस्थापित 37 वर्षीय होमगार्ड जवान दिनेश गोप का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मृत्यु की मुख्य वजह अत्यधिक उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के कारण आया बीपी अटैक बनी। मृतक जवान घुटसाई के निवासी थे और वर्तमान में रेफरल अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक, दिनेश गोप सोमवार सुबह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और रक्तचाप तेजी से बढ़ गया। इसके बाद उन्हें बीपी अटैक आया और उनकी हालत गंभीर हो गई।

मात्र 37 वर्ष की उम्र में जवान के असामयिक निधन की खबर मिलने के बाद उनके परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

See also  खाली जमीन पर बच्चों का पार्क बनाने की मांग, जमीन के उपयोग की जानकारी मांगी

You may have missed