सट्टेबाजी ड्रग्स पर सरयू राय का बड़ा अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  शहर में सट्टेबाजी, जुआ और ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मोर्चा खोल दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सरयू राय ने सोमवार को कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन ठान ले तो सट्टेबाजों और ड्रग्स माफियाओं का जमशेदपुर में रहना दूभर हो जाएगा। इसी उद्देश्य से अब हर थाना क्षेत्र में निगरानी समिति गठित की जाएगी, जिसका एक संयोजक होगा। यह समिति सट्टेबाजी और ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ पुलिस-प्रशासन से समन्वय करेगी।

बारीडीह स्थित अपने कार्यालय में आयोजित ‘सट्टेबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव’ विषयक विशेष गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। गोष्ठी में ‘सट्टाबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव क्रांति दल’ का गठन किया गया। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज सिंह को इसका संयोजक बनाया गया।

सरयू राय ने कहा कि पहले हब्बा-डब्बा और सट्टा जैसे काम छिपाकर किए जाते थे, लेकिन अब पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे मेलों आदि में भी ये कृत्य खुलेआम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “भूत भगाने के लिए सरसों छींटा जाता है, पर जब सरसों में ही भूत घुस जाए तो स्थिति बड़ी विचित्र हो जाती है।”

विधायक ने कहा कि इन गतिविधियों में दबंग और सफेदपोश लोगों की संलिप्तता होती है और उन्हें स्थानीय पुलिस-प्रशासन का संरक्षण प्राप्त रहता है।

सरयू राय ने कहा कि सट्टेबाजी और ड्रग्स जैसे गंभीर कृत्यों के सामाजिक दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

2 अक्टूबर को ‘विचार क्रांति महोत्सव’

सरयू राय ने घोषणा की कि 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘विचार क्रांति महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसमें सट्टेबाजी और ड्रग्स की समस्या के कारणों और उसके निवारण पर व्यापक परिचर्चा होगी। कार्यक्रम में शहर के सजग एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाएगा।

See also  टाटा स्टील UISL ने 500 KLD STP में उन्नत अपशिष्ट जल उपचार तकनीक अपनाई

श्री राय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल समस्या को उठाना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़कर इसके दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूकता पैदा करना भी है।

क्रांति दल के संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि अभियान पूरे जमशेदपुर में विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा। स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में सेमिनार आयोजित कर युवाओं एवं छात्रों को सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर एवं मोहल्ला स्तर पर प्रबुद्धजनों और स्थानीय युवाओं को जोड़कर संयोजन समितियां बनाई जाएंगी। ये समितियां मोहल्लों में सट्टेबाजी तथा ड्रग्स के सेवन से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखेंगी।

एमएलए हेल्पलाइन नंबर

मनोज सिंह ने बताया कि अभियान के तहत एमएलए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इस नंबर पर शिकायत करने वालों की गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी। संयोजन समिति स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के संपर्क में रहकर आवश्यक सहयोग लेगी।

गोष्ठी में शहर के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने सट्टे, जुए और ड्रग्स के कारण आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहे दुष्प्रभाव तथा स्थानीय घटनाओं के संबंध में अपने विचार रखे।

गोष्ठी में मनोज सिंह, अनिल तिवारी, सतीश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, भीम सिंह, संजीव कुमार धानु, के.पी. सिंह, शेषनाथ पाठक, अनंत ठाकुर, दीपू ओझा, प्रलय दास, शंकर कर्मकार, अभय सिंह, विवेक पांडेय, अजय कुमार, मंजु सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, संजय ठाकुर, विनय कुमार, सुनील सिंह, संतोष चौहान, हेमंत पाठक, पप्पू सिंह, मुकेश सिंह, कुलविंदर पन्नू, अर्जुन यादव, तारक मुखर्जी, विजय सिंह, उषा यादव, संतोष भगत, पिंटू सिंह, भवानी सिंह, जीतू सिंह, असीम पाठक, साकेत गौतम, सुशील खड़का, अनिकेत सावरकर, शिरिन अख्तर, शमशद खान, लालु गौड़, चन्द्रशेखर राव, अमित गिरी, पंकज पटेल, दिनेश कुमार, गोल्डन पाण्डेय, दीपक गौड़, बबलु सिंह, दुर्गा राव, अतुल सिंह, पवन सिंह, अमित तिर्की, संजय सिंह आदि मौजूद थे।

About The Author

You may have missed