विक्रमगंज के वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व जिला परिषद सदस्य गुप्तेश्वर मिश्रा का निधन, शुभचिंतकों में शोक की लहर

विक्रमगंज (रोहतास): विक्रमगंज के जाने-माने वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व जिला परिषद सदस्य गुप्तेश्वर मिश्रा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही विक्रमगंज सहित पूरे रोहतास जिले और उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक छा गया। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम जनता में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
गुप्तेश्वर मिश्रा जीवनभर क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सौहार्द के लिए समर्पित रहे। अपने मिलनसार और सहज स्वभाव के कारण वे समाज के हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय थे। पूर्व जिला परिषद सदस्य के रूप में उन्होंने हमेशा जनता की आवाज को मुखरता से उठाया।
उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने कहा कि क्षेत्र ने अपना एक समर्पित जनसेवक खो दिया है। उनकी कमी को पूरा करना असंभव है और उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद रखे जाएंगे।
शोक संतप्त लोगों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह असह्य दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।



