किआ शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करीब ₹3 लाख के नुकसान की आशंका

Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बने उत्कल किआ शोरूम में रविवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शोरूम के शौचालय में लगे एसी के पाइप के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आग लगते ही शोरूम के कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। कर्मचारियों और दमकलकर्मियों की तेजी से आग आगे नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

आग से शोरूम के सामान और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। करीब 3 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असल नुकसान कितना है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

About The Author

See also  जमीन विवाद में मां-बेटी की हत्या, शव जलाकर गुफा में दफनाए; 6 गिरफ्तार

You may have missed