सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के नसरिया रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल-2/27 में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में सुमित दास उर्फ लंगड़ा (25) को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और घटना में इस्तेमाल हथौड़ी व छैनी बरामद की गई है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी को जुगसलाई थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास से भी चोरी के कुछ जेवरात बरामद किए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर की दोपहर साकची थाना क्षेत्र के नसरिया रोड स्थित सुधांशु आदित्य के क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में 8 सितंबर को साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर सुमित दास उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सीतारामडेरा निवासी सुमित दास उर्फ लंगड़ा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। दोनों आरोपी मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। फिलहाल एक आरोपी को पूर्व में ही और दूसरे को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

About The Author

You may have missed