झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश; 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

Advertisements

रांची : झारखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। रविवार, 6 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 से 7 सितंबर के बीच झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना रहेगी। 8 सितंबर को भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है, जबकि 9 सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 9 और 10 सितंबर को गरज-चमक व वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार 6 सितंबर को रांची में अधिकतम तापमान करीब 31 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जमशेदपुर और सरायकेला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, धनबाद में 33 डिग्री, हजारीबाग में 33 डिग्री, रामगढ़ में 32 डिग्री, बोकारो और गिरिडीह में 33 डिग्री, पलामू में 34 डिग्री तथा गुमला में 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम की जानकारी के लिए MAUSAM App और बिजली गिरने की चेतावनी के लिए Damini App का उपयोग करने को कहा गया है। IMD के झारखंड मौसम केंद्र के मुताबिक 28 अगस्त से 3 सितंबर के बीच राज्य में 136.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 55.2 मिमी के मुकाबले 147 प्रतिशत अधिक थी। हालांकि 1 जून से 3 सितंबर तक पूरे मानसून सीजन में संचयी बारिश सामान्य रही और विचलन करीब शून्य प्रतिशत दर्ज हुआ।

See also  आदिवासी पारंपरिक अगुवाओं ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

About The Author

You may have missed