RIMS में MBBS एडमिशन के आखिरी दिन करीब आधा दर्जन छात्रों का दाखिला, 18 सीटें अभी खाली



रांची : रिम्स में एमबीबीएस एडमिशन की अंतिम तारीख शनिवार को करीब आधा दर्जन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। ये वे छात्र थे, जो किसी वजह से तय समय सीमा के अंदर अपना नामांकन पूरा नहीं करा पाए थे। रिम्स के पीआरओ सह एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ शिशिर कुमार ने बताया कि स्टेट कोटा की कुल 208 सीटों में से 190 सीटों पर दाखिला हो चुका है।


अब बची 18 सीटें झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीइसीइबी) को सौंप दी जाएंगी। इन सीटों पर दूसरे राउंड की काउंसलिंग के जरिए विद्यार्थियों का नामांकन होगा। रिम्स प्रबंधन के मुताबिक खाली सीटों की वजह सीटों का अपग्रेड होना और कुछ छात्रों का ऑल इंडिया कोटा के तहत दूसरे संस्थानों में प्रवेश लेना है। एमबीबीएस की पढ़ाई 15 सितंबर से शुरू होगी।


