सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से JMM में शोक, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisements

रांची : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शोक की लहर है। उनके निधन पर पार्टी के आधिकारिक X हैंडल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जताया। पूर्व मुख्यमंत्री जोबा मांझी और मंत्री दीपक बिरुआ ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। JMM ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के जाने से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है। पार्टी ने उन्हें समर्पित साथी बताते हुए कहा कि उनका निधन पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जोबा मांझी ने कहा कि मंत्री भाई सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। दीपक बिरुआ ने भी कहा कि साथी मंत्री के निधन से उनका मन मर्माहत है। उन्होंने बताया कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ। उन्होंने परिवारजनों के लिए संबल की प्रार्थना करते हुए संदेश के अंत में “अश्रुपूर्ण और अंतिम जोहार भाई” लिखा। JMM ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंत में “अंतिम जोहार” कहा।

About The Author