जनसंवाद से भरोसा बढ़ा रहे SDPO प्रशांत कुमार, युवाओं को दे रहे सही दिशा

Advertisements

मेदिनीनगर : पलामू के छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रशांत कुमार अपराध नियंत्रण और कांडों के पर्यवेक्षण के साथ ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान वे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और पुलिस से जुड़ी अपेक्षाओं की जानकारी लेते हैं तथा समाधान का भरोसा देते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उनका जनसंवाद बच्चों और युवाओं पर भी केंद्रित है। वे बच्चों को नियमित पढ़ाई, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में बताते हैं, जबकि युवाओं को नशे और गलत संगति से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रशांत कुमार का मानना है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता का विश्वास जीतना और युवाओं को सही दिशा देना भी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके अनुसार, जब लोग पुलिस को सहयोगी और मददगार मानते हैं तो अपराध और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी समय पर पुलिस तक पहुंचती है।

प्रशांत कुमार को वर्ष 2016 में समाज सेवा और अनुकरणीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मान से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2017 में उन्हें तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा राष्ट्रीय विसाका सम्मान मिला और इसी वर्ष उन्होंने दक्षिण कोरिया गये भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। ग्रामीणों से संवाद, बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की उनकी पहल को पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

See also  20 दिसंबर को निकलेगा शहीदी नगर कीर्तन, साकची से चाईबासा तक पहुंचेगी संगत

 

About The Author

You may have missed