विधायक पूर्णिमा दास साहू के पैर में प्लास्टर, कुछ दिनों तक रहेंगी आराम पर

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू के दाहिने पैर में मोच आने के बाद डॉक्टरों ने प्लास्टर लगाया है। कुछ दिनों से पैर में परेशानी थी, लेकिन बुधवार को दिक्कत बढ़ने पर उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई। इसके बाद पैर में प्लास्टर लगाया गया और उन्हें आराम समेत कई सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी जनता को दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्लास्टर के कारण वह कुछ दिनों तक राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करना उनके लिए हमेशा ऊर्जा का स्रोत रहा है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव और एग्रिको स्थित विधायक कार्यालय के प्रभारी मनोज चौधरी लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे। विधायक ने कहा कि उनकी चोट के बावजूद जनता के काम में कोई कमी नहीं आएगी और क्षेत्र की विकास योजनाओं, जनहित के कार्यों व लोगों की समस्याओं पर उनकी नजर बनी रहेगी।

About The Author

See also  बीएड प्राध्यापक नियुक्ति में फर्जी अंकों से चयन का आरोप, 55% से कम अंक वालों पर सवाल

You may have missed