भूख हड़ताल के बाद झुका प्रबंधन, डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का काम शुरू

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे धर्मवीर ने टाटा स्टील UISL की ओर से डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का काम शुरू किए जाने के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। आपकारी दीप प्लाजा के पास चल रहे आंदोलन के दौरान धर्मवीर ने जिला प्रशासन और टाटा स्टील UISL के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी थीं। इनमें सड़क पर डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का निर्माण, गोलमुरी गोलचक्कर का निर्माण, बाजार में पार्किंग की व्यवस्था और लगातार ट्रैफिक पुलिस की निगरानी शामिल थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भूख हड़ताल के चौथे दिन देर शाम टाटा स्टील UISL के कुछ अधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और धर्मवीर से बातचीत की। अधिकारियों ने 12 घंटे के भीतर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं और धर्मवीर से मुलाकात की। सोमवार सुबह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे और उनसे बातचीत की।

सोमवार दोपहर टाटा स्टील UISL की ओर से गोलमुरी में डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर का काम शुरू कर दिया गया। इसके बाद धर्मवीर ने भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। आंदोलन खत्म होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया। धर्मवीर ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी मांगों पर काम शुरू होना स्थानीय लोगों के लिए राहत की बात है।

 

About The Author

You may have missed