अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Advertisements

जमशेदपुर :पारडीह चौक पर रविवार सुबह करीब पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पल्सर बाइक से पारडीह की ओर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर घायल हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास पहचान से जुड़ा कोई स्पष्ट दस्तावेज नहीं मिला और उसकी बाइक पर आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। बाइक के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर भी युवक और वाहन मालिक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

See also  अंकिता भकत ने रचा इतिहास, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने 5-3 से दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण

You may have missed