खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, 13 गेट खुले; बाढ़ को लेकर बढ़ी चिंता

Advertisements

जमशेदपुर : बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सुवर्णरेखा भवन आदित्यपुर की 30 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान 129.00 मीटर से 21 सेंटीमीटर ऊपर 129.21 मीटर पर बह रही है। हालांकि, नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। चांडिल डैम में जलस्तर 179.27 मीटर है और वहां से कुल 763.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 748.89 क्यूमेक नदी तथा 15.00 क्यूमेक नहर में जा रहा है। डैम के 13 रेडियल गेट, 2 रिवर स्लूइस गेट और 2 इमरजेंसी स्लूइस गेट खुले हैं। डैम में कुल जल संचय 423.05 एमसीएम है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ओडिशा में हो रही बारिश के कारण रविवार सुबह भी प्रमुख जलाशयों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा। सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक चांडिल डैम के साथ ओडिशा स्थित खरकई जलाशय से भी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे जमशेदपुर में सुवर्णरेखा और खरकई नदियों के बहाव को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

About The Author

See also  40वें जमशेदपुर बुक फेयर का 20 नवंबर से होगा आयोजन

You may have missed