JPSC-JSSC में बड़े सुधार की तैयारी, 3 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी गठित

Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में पदाधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया और सेवा शर्तों को स्पष्ट करने के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है। कमेटी की अध्यक्षता राज्य के विकास आयुक्त करेंगे, जबकि कार्मिक विभाग और वित्त विभाग के सचिव इसके सदस्य होंगे। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। कमेटी दोनों आयोगों की संवैधानिक और वैधानिक स्वायत्तता बनाए रखते हुए वहां कार्यरत कर्मियों की सेवा शर्तों और मौजूदा नियुक्ति प्रक्रियाओं की समीक्षा करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कमेटी यह भी तय करेगी कि आयोगों में किस स्तर और कैडर के पदाधिकारी व कर्मचारी पदस्थापित, प्रतिनियुक्त या आउटसोर्स के माध्यम से रखे जाएंगे। फिलहाल दोनों आयोगों में राज्य प्रशासनिक सेवा, झारखंड सचिवालय सेवा और आउटसोर्सिंग से कर्मचारी कार्यरत हैं। आउटसोर्स कर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा होगी और सरकार को सुधार संबंधी सिफारिशें सौंपी जाएंगी। आयोगों की परीक्षाओं और कार्यशैली को लेकर उठे सवालों के बाद मुख्यमंत्री ने सुधार के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की थी। हालांकि अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली अलग रिफॉर्म कमेटी का गठन अभी होना बाकी है।

About The Author

See also  चुटुपालू और चरही घाटी के ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए ₹239.40 करोड़ मंजूर

You may have missed