डेंगू के 5 मरीज, जेई और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध भी मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिले में मलेरिया के साथ डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं। पटमदा निवासी एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है और उसका इलाज मानगो स्थित गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या पांच हो गई है। मंगलवार को टेल्को, मानगो और राखा माइंस के रहने वाले तीन संदिग्ध डेंगू मरीज भी मिले, जिनका इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बागबेड़ा निवासी एक व्यक्ति जापानी इंसेफ्लाइटिस का संदिग्ध मरीज पाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वाइन फ्लू को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। गोलपहाड़ी में जैन मंदिर के पास रहने वाला एक व्यक्ति एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिला है। दिल्ली और रांची में बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने तथा किसी भी संदिग्ध मरीज की सूचना तुरंत जिला सर्विलांस विभाग को देने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की निगरानी भी तेज कर दी गई है।

About The Author

See also  4 करोड़ की जालसाजी-गबन मामले में पूर्व निदेशक समेत कई आरोपियों को राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

You may have missed