‘सरकार बदलते ही देख लेंगे’… जयराम महतो का कथित ऑडियो वायरल, थानेदार ने दर्ज कराई FIR

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह 22 अगस्त की रात करीब 8:09 बजे की व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग है, जिसे दूसरे मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया। थाना प्रभारी की शिकायत के अनुसार, जयराम महतो ने अपने समर्थक के खिलाफ प्राथमिकी और गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई तथा कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए वर्दी उतरवाने, सरकार बदलने के बाद देख लेने और ऑफ ड्यूटी मिलने पर कार्रवाई की धमकी दी। ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बरवाअड्डा थाने में दर्ज मामले में जयराम महतो समेत 10 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विवाद की शुरुआत बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी पैड, मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में जेएलकेएम नेता गणेश दास को हिरासत में लिए जाने के बाद हुई। इसके बाद थाने में पुलिस और विधायक समर्थकों के बीच झड़प की स्थिति बनी। मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक ने जयराम महतो पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, गला दबाने की कोशिश और समर्थकों से मारपीट कराने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर जयराम महतो ने इन आरोपों को साजिश बताया और दावा किया कि वे गणेश दास के साथ कथित पुलिसिया बर्बरता की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे, जहां उन्हें घेरकर जान से मारने की कोशिश हुई। उन्होंने निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और खुद भी कई लोगों पर हमला, मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

About The Author

You may have missed