रिम्स की चहारदीवारी पर जमीन विवाद का ब्रेक, सिर्फ 30–35% काम पूरा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : अतिक्रमण हटाए जाने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर रिम्स की चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है, लेकिन तीन स्थानों पर विवाद के कारण काम प्रभावित है। पारा मेडिकल काउंसिल के पास स्थानीय विरोध, बरियातू से हिल व्यू अस्पताल जाने वाली सड़क पर मनमुताबिक जगह छोड़ने की मांग और डीआईजी ग्राउंड के पास करीब 20 फीट हिस्से में सड़क निर्माण बाधित होने से अब तक केवल 30 से 35 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रिम्स के ओपीडी और आईपीडी के जीर्णोद्धार की रफ्तार भी बेहद धीमी है। अब तक करीब नौ प्रतिशत काम पूरा हुआ है। चहारदीवारी निर्माण के लिए 24 करोड़ रुपये, ओपीडी जीर्णोद्धार के लिए 16 करोड़ रुपये और आईपीडी को दुरुस्त करने के लिए 275 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है। वार्ड चालू रहने के कारण एक हिस्से को खाली कराकर दूसरे हिस्से में काम करना भी चुनौती बना हुआ है।

निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग और तीनों विवादित स्थानों के स्थायी समाधान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रिम्स प्रबंधन ने अब बड़गाईं अंचल से सहयोग मांगा है और भू-अर्जन कार्यालय के नक्शे के आधार पर अतिक्रमणमुक्त कार्रवाई करने को कहा है, ताकि बाधाएं दूर कर चहारदीवारी का काम पूरा कराया जा सके।

 

About The Author