राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का शिकंजा तेज, मुठभेड़ के बाद दो गुर्गे गिरफ्तार

Advertisements

रामगढ़ : झारखंड में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस और गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल कुमार और मोहित कुमार के रूप में हुई है। दोनों रामगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन अपराधी मोटरसाइकिल से इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा अपराधी फरार हो गया। पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस, खोखे, मोबाइल फोन, गिरोह के पर्चे और मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने जुलाई में कोयला ट्रांसपोर्टिंग स्थल पर हुई फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  झारखंड का पहला ग्रेन एटीएम तैयार, अंगूठा लगाते ही मशीन से मिलेगा राशन

You may have missed