20 महीने से वेज रिवीजन लंबित, टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों में बढ़ी नाराजगी






जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता करीब 20 महीने से लंबित है। टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता 24 जून 2026 को हो चुका है, लेकिन यूनियन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को अब भी वेतन बढ़ोतरी का इंतजार है। लंबे समय से समझौता नहीं होने के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.यूनियन कर्मचारियों का कहना है कि उनके लंबित वेज रिवीजन को लेकर अपेक्षित दबाव नहीं बन पा रहा है। टाटा वर्कर्स यूनियन लंबे समय से टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेतन, सुविधाओं और अन्य मामलों में प्रबंधन के साथ सामूहिक सौदेबाजी करती रही है, लेकिन अब उसके अपने कर्मचारियों के वेतन समझौते में हो रही देरी सवाल खड़े कर रही है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि यूनियन नेतृत्व जल्द इस मामले को प्राथमिकता देकर समझौते की दिशा में कदम उठाएगा।




