अस्पताल परिसर से बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की हैं। मामला 27 जुलाई 2026 का है, जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचा था। उसने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी, लेकिन इलाज के बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर सरायकेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर सरायकेला अंचल इंस्पेक्टर राजेश टुडू के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय सूरज नाथ, निवासी लखीपुर, थाना राजनगर और 26 वर्षीय अभिषेक महतो, निवासी दुगनी, जोरडीहा, थाना सरायकेला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो स्प्लेंडर बाइक बरामद की हैं। अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बाइक चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है और चोरी की मोटरसाइकिलों को कहां खपाया जाता था। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अरुण कुमार महतो, विनोद टुडू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है

About The Author

You may have missed