भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के महान शिल्पकार थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए दूरदर्शी और ऐतिहासिक निर्णय लिए। सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर के क्षेत्र को बढ़ावा देकर उन्होंने भारत में तकनीकी क्रांति की मजबूत नींव रखी। आज भारत जिस प्रकार आईटी और डिजिटल क्षेत्र में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है, उसमें राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि और नीतियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किया। विभिन्न क्षेत्रों में शांति स्थापित करने की दिशा में उनके प्रयास उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता और लोकतांत्रिक सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने सत्ता के विकेंद्रीकरण को मजबूत करते हुए पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जिससे गांवों तक लोकतंत्र की भागीदारी और विकास की प्रक्रिया को मजबूती मिली।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान देश के युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना भी था। उनके कार्यकाल में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई, जिससे देश के करोड़ों युवाओं को अपने जनप्रतिनिधियों के चयन में प्रत्यक्ष भागीदारी का अधिकार मिला। यह निर्णय युवाओं के प्रति उनके विश्वास और भारत के भविष्य में उनकी आस्था को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार, प्रशासनिक सुधार, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने भारत को आधुनिक, आत्मनिर्भर, वैज्ञानिक सोच वाला और युवा शक्ति से परिपूर्ण राष्ट्र बनाने का सपना देखा था।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि आज देश के युवाओं को स्वर्गीय राजीव गांधी जी के विचारों और उनके आधुनिक भारत के सपने से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के आदर्शों पर चलने तथा उनके सपनों के आधुनिक एवं मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, रईस रिजवी, प्रताप यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, रामलाल प्रसाद पासवान, आशुतोष सिंह, उदय कुमार सिंह, राजीव मिश्र, राकेश साहू, रंजीत सिंह, शिखा चौधरी, अंजनी पाण्डेय, बबलू नौशाद, गुरदीप सिंह सोहल, राजा सिंह राजपूत सेवादल, लखिंदर करूवा, नवनीत मिश्र अध्यक्ष युवा, राजू वर्मा, सीमा मोहंती, आशीष ठाकुर, अली रजा खान, मुन्ना सिंह सेवादल, फरहत बेगम, राजकिशोर प्रसाद, तनवीर खान, अखिलेश करूवा, रविन्द्र मौर्या, सुरज मुण्डा, लक्की शर्मा, अजय यादव, पुरबी रानी दत्ता, राजनारायण यादव, रवि यादव, उपेंद्र नाथ वर्मा, फैयाज आलम अंसारी, आदित्य सामल, मन्नू झा, असलम खान, देवा पायरा,धन्यवाद ज्ञापन सेवादल कांग्रेस चेयरमैन राजा सिंह राजपूत ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed