भारी बारिश में सड़क का बड़ा हिस्सा बहा, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित; मरम्मत की मांग

Advertisements

गुवा : सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हतनाबुरु गांव के पास ग्रामीण सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया है। पुलिया के समीप पीसीसी सड़क तेज पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सड़क पर एक पेड़ गिरने से रास्ता और संकरा हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

क्षतिग्रस्त सड़क छोटानागरा से थोलकोबाद जाने वाला प्रमुख मार्ग है और इससे सारंडा के दर्जनों गांव जुड़े हैं। ग्रामीणों को मोटरसाइकिल तक पार कराने में दिक्कत हो रही है। बारिश के समय पानी का तेज बहाव खतरा और बढ़ा रहा है, जिससे बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटाने तथा बह चुके हिस्से की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो मार्ग पूरी तरह बंद हो सकता है और क्षेत्र के लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।

About The Author

See also  दुर्घटना की स्थिति में अपनों तक पहुंचेगी तुरंत सूचना, ‘मदद साथी’ लेकर आया Emergency QR

You may have missed