दुर्घटना की स्थिति में अपनों तक पहुंचेगी तुरंत सूचना, ‘मदद साथी’ लेकर आया Emergency QR

Advertisements

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना या किसी अन्य आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों तक समय पर सूचना पहुंचाना अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी समस्या के समाधान की दिशा में Friends Allied Services की पहल ‘मदद साथी’ ने Emergency QR की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में किसी व्यक्ति की पहचान और उसके परिवार से संपर्क की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

‘मदद साथी’ के निदेशक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद कई बार मौके पर मौजूद लोगों को घायल व्यक्ति के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में वाहन पर लगाया गया Emergency QR महत्वपूर्ण संपर्क माध्यम बन सकता है। QR को स्कैन करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई आवश्यक जानकारी सामने आ सकती है, जिससे परिजनों से तत्काल संपर्क करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि Emergency QR में व्यक्ति की सहमति और उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर नाम, परिवार के संपर्क नंबर, पता, फोटो और आवश्यक मेडिकल जानकारी जैसी जानकारियां उपलब्ध कराई जा सकती हैं। आपात स्थिति में यह जानकारी मौके पर मौजूद लोगों या मदद करने वाले व्यक्ति के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

नितेश कुमार सिंह ने कहा कि “एक छोटा सा QR किसी परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद साबित हो सकता है।” उन्होंने बताया कि इस सुविधा को बाइक, स्कूटी और कार सहित विभिन्न वाहनों में इस्तेमाल करने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और डिलीवरी कर्मियों के लिए भी उपयोगी बनाने की पहल की गई है।

See also  सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन को लेकर बैठकों का दौर जारी

उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल जानकारी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि आपात स्थिति में सही व्यक्ति तक सही समय पर सूचना पहुंचाने की व्यवस्था तैयार करना है। इसी उद्देश्य के साथ ‘मदद साथी’ Emergency QR को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है।

About The Author

You may have missed