43 साल में बदली जिले की तस्वीर, सात बार बदला उपायुक्त का चेंबर; प्रशासनिक सफर की अनोखी कहानी

Advertisements

गुमला : 18 मई 1983 को जिला बनने के बाद गुमला ने विकास और प्रशासनिक बदलाव के कई दौर देखे। इससे पहले 17 मई 1983 तक गुमला रांची जिले का अनुमंडल था। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा ने गुमला को जिले का दर्जा दिया था। जिला गठन के बाद से अब तक उपायुक्त का चेंबर करीब सात बार अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित हो चुका है। प्रथम उपायुक्त द्वारका प्रसाद के कार्यकाल में चेंबर में परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की तस्वीर लगाई गई थी। करीब एक वर्ष बाद कार्यालय को स्टेडियम नंबर दो के पास बने नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया।इसके बाद उपायुक्त कार्यालय विकास भवन की दूसरी मंजिल के बड़े हॉल में पहुंचा। बाद में तत्कालीन उपायुक्त एएनपी सिन्हा के कार्यकाल में चेंबर और अदालत नवनिर्मित समाहरणालय भवन में स्थानांतरित किए गए। फिर अंचल परिसर में बने नए भवन और वहां से बगल के दूसरे भवन में उपायुक्त चेंबर शिफ्ट हुआ। इस तरह प्रशासनिक जरूरतों के साथ इसका स्थान लगातार बदलता रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अब सातवां और सबसे बड़ा बदलाव शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर चंदाली में बने आधुनिक समाहरणालय के रूप में हुआ है। नए परिसर में जिले के लगभग सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों को स्थानांतरित किया गया है। उपायुक्त चेंबर का सात अलग-अलग स्थानों तक पहुंचना केवल कार्यालय बदलने की कहानी नहीं, बल्कि 43 वर्षों में गुमला के प्रशासनिक और विकासात्मक बदलाव की तस्वीर भी पेश करता है।

About The Author

You may have missed