CM हाउस घेराव से पहले कांग्रेस में हलचल, 18 अगस्त को JPSC-JSSC आंदोलन पर बनेगी रणनीति

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव के ऐलान के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। इस बीच कांग्रेस ने 18 अगस्त को अहम बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। राजनीतिक मामलों की समिति के साथ भी अलग से चर्चा होगी, जिसमें मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार, आंदोलनरत छात्रों की मांगों और उनसे संवाद स्थापित करने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। छात्र अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस को भी निशाने पर ले रहे हैं, ऐसे में पार्टी उनकी समस्याओं को समझने और आगे की राजनीतिक रणनीति तय करने पर विचार करेगी। छात्रों ने परीक्षाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने का ऐलान किया है, जिसके बाद सरकार और राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कांग्रेस की बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 और इसके झारखंड पर संभावित प्रभावों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, प्रदेश से जिला स्तर तक चल रही गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति की समीक्षा की जाएगी। इस लिहाज से 18 अगस्त की बैठक छात्र आंदोलन के साथ-साथ कांग्रेस की राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा के लिए भी अहम मानी जा रही है।

See also  हर बारिश में तालाब बन रहा इलाका, 10 दिन में समाधान नहीं तो करनडीह मुख्य सड़क जाम की चेतावनी

 

About The Author

You may have missed